देश की खबरें | तेलंगाना: निजी विमानन अकादमी का विमान दुर्घटनाग्रस्त, प्रशिक्षु पायलट की मौत

हैदराबाद/नयी दिल्ली, 26 फरवरी तेलंगाना के नलगोंडा जिले में शनिवार को निजी विमानन अकादमी के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार एक महिला प्रशिक्षु पायलट की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि वह दुर्घटना से स्तब्ध हैं और एक जांच दल दुर्घटनास्थल पर पहुंच रहा है।

एक पुलिस अधिकारी ने विमान दुर्घटना के बारे में प्रारंभिक सूचना का हवाला देते हुए कहा कि पड़ोसी आंध्र प्रदेश की ओर से आया विमान दोपहर से पहले नलगोंडा जिले के एक गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस हादसे में विमान में सवार महिला प्रशिक्षु पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में विस्तृत जानकारी और विवरण का पता लगाया जा रहा है।

सिंधिया ने ट्विटर पर कहा कि वह नलगोंडा में एक प्रशिक्षण विमान की दुखद दुर्घटना के बारे में सुनकर स्तब्ध हैं।

उन्होंने कहा,''एक जांच दल को घटनास्थल पर भेजा गया है। दुर्भाग्य से, हमने छात्र पायलट को खो दिया।''

मंत्री ने शोक संतप्त परिवार और प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)