UP: गौतमबुद्ध नगर में शिक्षक ने कक्षा दो की छात्रा को पीटा, गिरफ्तार
गौतमबुद्ध नगर के थाना क्षेत्र कासना स्थित एक स्कूल के अध्यापक ने कक्षा दो की छात्रा की कथित तौर पर पिटाई कर दी, जिससे छात्रा की आंख में गंभीर चोट लगी है. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है.
नोएडा, 25 अगस्त : गौतमबुद्ध नगर के थाना क्षेत्र कासना स्थित एक स्कूल के अध्यापक ने कक्षा दो की छात्रा की कथित तौर पर पिटाई कर दी, जिससे छात्रा की आंख में गंभीर चोट लगी है. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कस्बा कासना में आरोपी शिक्षक अमित एक स्कूल चलाते हैं. आरोप है कि अमित ने स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा दो की छात्रा शालू की पिटाई कर दी. यह भी पढ़ें : UP: सीएम योगी ने लखनऊ, कानपुर के लिए 42 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि छात्रा की लिखावट ठीक नहीं थी और इस बात को लेकर अध्यापक ने उसकी पिटाई की. शिकायत के मुताबिक छात्रा पर चला गया डंडा उसकी आंख में लग गया, जिससे उसकी आंख को गंभीर चोट पहुंची.
Tags
संबंधित खबरें
'तुम्हें फ्रिज में नहीं देखना चाहते': मुंबई में डेंटल छात्रा की खुदकुशी, सुसाइड नोट के आधार पर बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
‘I Love Her’: उज्जैन में सनकी आशिक की करतूत, महिला के अंडरगारमेंट्स चुराते CCTV में कैद; सीने पर गुदवाया था नाम
Bengaluru: Blinkit डिलीवरी को लेकर देर रात विवाद. ग्राहक को घूंसा मारकर तोड़ी नाक, बेंगलुरु में डिलीवरी बॉय गिरफ्तार
Hyderabad: शराब के नशे में धुत छात्र ने मर्सिडीज कार से ट्रैफिक कांस्टेबल को बोनट पर घसीटा, गिरफ्तार (Watch Video)
\