एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | टाटा पावर नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में ताकत बनने की ओर अग्रसर: चेयरमैन एन चंद्रशेखरन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा पावर के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी शुद्ध सौर और पवन ऊर्जा से ‘हाइब्रिड’ नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में एक ताकत बनने की ओर अग्रसर है।

जरुरी जानकारी | टाटा पावर नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में ताकत बनने की ओर अग्रसर: चेयरमैन एन चंद्रशेखरन

नयी दिल्ली, चार जुलाई टाटा पावर के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी शुद्ध सौर और पवन ऊर्जा से ‘हाइब्रिड’ नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में एक ताकत बनने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कंपनी की 106वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि टाटा पावर भविष्य में परमाणु ऊर्जा विकास में भी भाग लेने के लिए तैयार है।

कंपनी की भविष्य की योजनाओं को साझा करते हुए चंद्रशेखरन ने कहा, ''टाटा पावर शुद्ध सौर और पवन ऊर्जा कंपनी से हाइब्रिड यानी मिश्रित (एक साथ सौर और पवन ऊर्जा परियोजनाएं) नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में एक ताकत बनने की ओर अग्रसर है।''

उन्होंने कहा कि टाटा पावर शुद्ध रूप से शून्य कर्बन उत्सर्जन की यात्रा में मददगार है और उद्योगों तथा उपभोक्ताओं को लगातार 24 घंटे टिकाऊ बिजली दे रहा है।

चेयरमैन ने कहा कि कंपनी परमाणु क्षेत्र को निजी भागीदारी के लिए खोलने की स्थिति में तैयार है।

उन्होंने अपने संबोधन में दिग्गज उद्योगपति और टाटा समूह के मानद चेयरमैन रहे रतन टाटा को भी याद किया, जिनका पिछले साल अक्टूबर में निधन हो गया था। उन्होंने पिछले महीने एयर इंडिया विमान दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 07:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).