टाटा मोटर्स को इंडियन ऑयल से हाइड्रोजन आधारित 15 बसों का ऑर्डर मिला
टाटा मोटर्स ने बुधवार को कहा कि उसे इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) से 15 हाइड्रोजन ईंधन आधारित बसों का ऑर्डर मिला है.
नयी दिल्ली, 30 जून : टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने बुधवार को कहा कि उसे इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) से 15 हाइड्रोजन ईंधन आधारित बसों का ऑर्डर मिला है. टाटा मोटर्स ने कहा कि आईओसीएल ने दिसंबर 2020 में हाइड्रोजन आधारित प्रोटॉन एक्सचेंज मेम्ब्रेन (पीईएम) ईंधन सेल बसों की आपूर्ति के लिए निविदा आमंत्रित की थीं.
कंपनी ने एक बयान में कहा कि सभी 15 बसों को सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर की तारीख से 144 सप्ताह के भीतर सौंप दिया जाएगा. यह भी पढ़ें : Skoda Auto India: स्कोडा ऑटो इंडिया ने लॉन्च की SUV Kushaq
टाटा मोटर्स ने कहा कि बसों की आपूर्ति के अलावा वह वाणिज्यिक वाहनों के लिए ईंधन सेल प्रौद्योगिकी की क्षमता का अध्ययन करने के लिए आईओसीएल के अनुसंधान और विकास केंद्र के साथ भी सहयोग करेगा.
Tags
संबंधित खबरें
Petrol-Diesel Price Today: ईरान संकट के बीच भारत में ईंधन की कीमतें स्थिर, 14 मार्च को दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में जानें पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट
भारत में LPG सिलेंडर बुक करना हुआ आसान: इंडेन, एचपी और भारत गैस के लिए व्हाट्सएप और मिस्ड कॉल नंबर जारी
Stocks To Buy or Sell Today, March 13, 2026: ओएनजीसी, टाटा मोटर्स और हिंदुस्तान पेट्रोलियम समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर; मध्य पूर्व में तनाव का दिखेगा असर
Stocks To Buy or Sell Today, March 12, 2026: विप्रो, टाटा मोटर्स और अशोक लेलैंड समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर; बाजार में उतार-चढ़ाव के संकेत
\