इरोड, नौ जुलाई तमिलनाडु के स्कूली शिक्षा मंत्री के ए सेनगोट्टयन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य के सरकारी स्कूल के छात्रों को पाठ आनलाइन नहीं बल्कि टेलीविजन चैनलों के जरिये पढ़ाये जाएंगे।
सेनगोट्टयन ने इरोड जिले के गोबीचेट्टिपलायम में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी कक्षाओं का उद्घाटन करेंगे तब कक्षाओं के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।
यह भी पढ़े | Vande Bharat Mission: वंदे भारत मिशन से हुई 5 लाख 80 हजार भारतीयों की वतन वापसी.
ऑनलाइन कक्षाओं के संबंध में बुधवार को मंत्री की घोषणा से एक बहस शुरू हो गई थी क्योंकि सरकारी स्कूल के छात्र काफी हद तक समाज के गरीब वर्गों से आते हैं और हो सकता है कि उनके पास स्मार्ट मोबाइल फोन जैसी सुविधाएं न हों।
उन्होंने कहा कि पांच निजी टीवी चैनल मुफ्त में निर्धारित समय पर कक्षाओं का प्रसारण करेंगे।
कुछ वर्गों, विशेषकर माता-पिता का विरोध था, जिनका कहना था कि बच्चे ऑनलाइन कक्षाओं के लिए तैयार नहीं हैं।
उन्होंने यह भी कहा था कि कक्षाएं संचालित करने के लिए तैयारी चल रही है, जो 13 जुलाई के बाद शुरू होंगी।
कक्षा 12 वीं के छात्रों का उल्लेख करते हुए, मंत्री ने कहा कि सरकार उन सभी 34,842 छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र आवंटित करने के लिए तैयार है जो 24 मार्च को कोरोना वायरस के प्रसार के कारण बोर्ड परीक्षा नहीं दे सके थे। पुन: परीक्षा 27 जुलाई को होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY