देश की खबरें | तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई में तीन स्टेशनों के नाम बदलकर अन्ना, एमजीआर, जया के नाम पर रखे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 31 जुलाई तमिलनाडु सरकार ने शुक्रवार को तीन मेट्रो स्टेशन के नाम दिवंगत मुख्यमंत्री सी. एन. अन्नादुरई, एम. जी. रामचंद्रन और जे. जयललिता पर रखे।

सरकारी आदेश के अनुसार अलंदूर स्टेशन का नाम अब ‘अरिगनर अन्ना अलंदुर मेट्रो’ होगा। सेंट्रल मेटो को अब ‘पुरैची थलाइवर डॉ एमजी रामचंद्रन मेट्रो’ और सीएमबीटी स्टेशन को अब ‘पुरैची थलाईवी डॉ जे जयललिता सीएमएमबीटी मेट्रो’ कहा जाएगा।

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत के एक रिश्तेदार और बीजेपी विधायक नीरज कुमार सिंह ने कहा- अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं, बस सभी से की गई है पूछताछ: 31 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने कहा कि राज्य सरकार के उच्च स्तरीय समिति के सुझाव स्वीकार करने के बाद स्टेशनों के नाम बदले गए।

उन्होंने जयललिता के नेतृत्व में अन्नाद्रमुक सरकार द्वारा शहर में मेट्रो रेल परियोजना के क्रियान्वयन के लिए उठाए कदमों का भी जिक्र किया।

यह भी पढ़े | ओडिशा में COVID-19 के मामले 31 हजार के पार, वैश्विक महामारी के कारण 177 लोगों की हुई मौत.

मुख्यमंत्री ने कहा कि चेन्नई मेट्रो रेल के दूसरे चरण में 61,843 करोड़ रुपये की लागत से 118.9 किलोमीटर के तीन गलियारों का निर्माण किया जाएगा। इसमें माधवराम से एसआईपीसीओटी, लाइट हाउस से पूनमले और माधवराम से शोलिंगनल्लूर तक मेट्रो के नेटवर्क को फैलाया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश पारित कर दिया है अब केन्द्र की मंजूरी और कोष का इंतजार है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)