विदेश की खबरें | ताइवान और अमेरिका ने ली तेंग हुई को श्रद्धांजलि दी

इस कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी विदेश उपमंत्री कीथ क्रेच भी मौजूद थे।

ताइवान में और इस कार्यक्रम में अमेरिका के क्रेच की मौजूदगी की चीन ने कड़ी आलोचना की है। उसने शुक्रवार को ताइवान जलडमरूमध्य में कुछ दूरी तक 18 जंगी विमान भेजकर शक्ति प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़े | अमेरिका ने सीरिया में रूस का मुकाबला करने के लिए और सैनिक व बख्तरबंद वाहन भेजे.

श्रद्धांजलि कार्यक्रम शनिवार को ताइपे में एलेथिया विश्वविद्यालय में हुआ।

राष्ट्रपति साइ इंग वेन ने ली के सम्मान में कहा कि उन्होंने यहां लोकतंत्र लाने के लिए शांतिपूर्ण राजनीतिक समाधान खोजा।

यह भी पढ़े | डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, हिंसक हुए प्रदर्शनकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को भी नहीं छोड़ा.

ली का 97 वर्ष की आयु में 30 जुलाई को निधन हो गया था।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे और दलाई लामा ने भी अपने-अपने स्थानों पर रहते हुए ली के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की है।

दलाई लामा ने वीडियो संदेश में कहा, ‘‘हम बौद्ध लोग मृत्यु के बाद भी जीवन में विश्वास करते हैं इसलिए पूरी संभावना है कि उनका ताइवान में ही पुनर्जन्म होगा।’’

कार्यक्रम में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री योशिरो मोरी भी शरीक हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)