देश की खबरें | तापसी पन्नू ने फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ की शूटिंग की शुरू
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, नौ नवम्बर अदाकारा तापसी पन्नू ने सोमवार को बताया कि उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

गुजरात के कच्छ की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म में तापसी एक एथलीट की भूमिका में नजर आएंगी।

यह भी पढ़े | Satna Road Accident: मध्य प्रदेश के सतना में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत.

फिल्म ‘कारवां’ के निर्देशक आकर्ष खुराना इसका निर्देशन कर रहे हैं।

तापसी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ चलो इसे करते हैं, ‘रश्मि रॉकेट’।’’

यह भी पढ़े | Bihar Election Results 2020: बर्थडे बॉय तेजस्वी यादव को क्या कल मिलेगा बिहार के जीत का तोहफा?.

फिल्म का निर्माण रोनी स्क्रूवाला की निर्माण कम्पनी ‘आरएसवीपी’ के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग पिछले सप्ताह शुरू की गई थी।

‘एमेजन प्राइम वीडिया’ की वेब सीरिज ‘मिर्जापुर2’ में नजर आए प्रियांशु पैन्यूली फिल्म में तापसी के साथ नजर आएंगे।

फिल्म के अगले साल रिलीज होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)