विदेश की खबरें | सिनोवैक का कोविड-19 के टीके की 60 करोड़ खुराक बनाने का लक्ष्य है

उसने कहा कि उसकी योजना कोविड-19 टीके के विकास संबंधी उसके प्रयासों को बढ़ाने के लिए 50 करोड़ डॉलर के निवेश को हासिल करना भी है।

कंपनी वर्तमान में ब्राजील, तुर्की और इंडोनेशिया में अपने टीके के लिए क्लिनिकल परीक्षण के अंतिम चरण का संचालन कर रही है।

यह भी पढ़े | Pakistan: महिला ने 11 करोड़ रुपये की बीमा राशि के लिए खुद को किया ‘मृत’ घोषित, ऐसे दिया पूरे प्लान को अंजाम.

कोविड-19 के कम से कम पांच चीनी टीकों के लिए 12 से अधिक देशों में क्लिनिकल परीक्षण का अंतिम चरण चल रहा है।

एक दवा समूह सिनो बायोफार्मास्युटिकल लिमिटेड ने 50 करोड़ डॉलर के निवेश के लिए सिनोवैक में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है।

यह भी पढ़े | अंडमान में COVID-19 के 11 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 4750 के पार, कुल 61 लोगों की मौत.

सिनोवैक के सीईओ यिन वेइदोंग ने एक बयान में कहा, ‘‘इस धनराशि से कंपनी को अपनी टीका बिक्री क्षमताओं में सुधार, एशिया के बाजारों में विस्तार, नई तकनीकों का विकास और उपयोग करने तथा वैश्विक महामारी से निपटने के प्रयासों में मदद मिलेगी।’’

इंडोनेशिया में रविवार को ‘सिनोवैक’ के कोविड-19 के टीके की 12 लाख खुराक पहुंची थी और जल्द ही इसके इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)