नयी दिल्ली, 19 जुलाई सिन्जेन्टा इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसने दो नये पौध संरक्षण समाधान - इन्सिपो और सिमिडो - पेश किये हैं जो धान, कपास और सब्जियों में विभिन्न कीटों से प्रभावी बचाव प्रदान करते हैं।
सिन्जेन्टा दुनिया की अग्रणी कृषि कंपनियों में से एक है, जिसमें सिन्जेन्टा क्रॉप प्रोटेक्शन और सिन्जेन्टा सीड्स शामिल हैं।
सिन्जेन्टा इंडिया ने एक बयान में कहा कि नवीन तकनीक पर आधारित ये उन्नत उत्पाद पैदावार और फसल की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करेंगे।
इसमें कहा गया है, ‘‘इन्हें जलवायु परिवर्तन और कीट प्रतिरोध से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों का कुशलतापूर्वक सामना करने के लिए विकसित किया गया है, जो हर साल बड़ी मात्रा में फसल नुकसान के लिए जिम्मेदार हैं।’’
इन्सिपियो एक कीटनाशक है जो धान की फसलों पर तना छेदक और पत्ती मोड़ने वाले कीटों की नई प्रजातियों के हमले से प्रभावी ढंग से निपटता है।
सिमोडिस धान, कपास और सब्जियों को तितलियों और पतंगों जैसे चूसने वाले और लेपिडोप्टेरा कीड़ों के खिलाफ एक भरोसेमंद समाधान प्रदान करता है। यह गर्म मिर्च, बैंगन, कपास, मूंगफली, सोयाबीन और लाल चना जैसी सब्जियों पर प्रभावी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY