देश की खबरें | स्वदेशी अपनाएं, आयात बंद करें और निर्यात बढ़ाएं : गडकरी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नागपुर, 18 अक्टूबर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को स्वदेशी उत्पादन पर जोर देते हुए कहा कि आयात को समाप्त किए जाने की आवश्यकता है जबकि निर्यात को बढ़ाना चाहिए।

उन्होंने ''आयात विकल्प और निर्यात उन्मुख विभाग'' स्थापित किए जाने का भी सुझाव दिया, जिसे अलग से कोष उपलब्ध कराया जाए।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: जबलपुर में कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या, 3 गिरफ्तार.

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि विभाग को स्वदेशी और स्वावलंबन के सिद्धांत पर कार्य करना चाहिए और अर्थव्यवस्था का मार्गदर्शन करना चाहिए।

स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन कार्यक्रम में गडकरी ने कहा, '' मुझे लगता है कि आयात-वैकल्पिक वस्तुओं के बारे में जानकारी देकर आयात समाप्त किया जाना चाहिए और निर्यात को बढ़ाना चाहिए।''

यह भी पढ़े | बंग्लादेश में कोरोना के 1,274 नए मामले, अब तक 5,660 मरीजों की मौत: 18 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कार्यक्रम में कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर लगाए गए लॉकडाउन के दौरान श्रमिकों को काम से नहीं हटाने वाली फर्मों को सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी मनमोहन वैद्य ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और 'आत्मनिर्भरता' एवं स्वदेशी पर जोर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)