गुवाहाटी, 19 जुलाई अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव की जांच में कोविड-19 की पुष्टि न होने पर उन्हें सिलचर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
देव की जांच में संक्रमण की पुष्टि होने पर उन्हें आठ जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सिलचर से पूर्व कांग्रेस सांसद देव ने ट्वीट किया, “12 दिन के बाद मेरी जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। आप सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद।”
उन्होंने उपचार करने वाले डॉक्टरों और नर्सों को भी धन्यवाद दिया।
यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने 7 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से टेलीफोन पर की बात, कोरोना और बाढ़ की स्थिति का लिया अपडेट.
असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विश्व सरमा ने देव के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें और सात दिन तक आराम करना चाहिए।
सरमा ने ट्वीट किया, “धन्यवाद सुष्मिता देव। कृपया कम से कम सात दिन और आराम कीजिए।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY