देश की खबरें | सुशांत सिंह मामला: ग्रांट थोर्नटन को बनाया गया फोरेंसिक ऑडिटर
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, चार अगस्त मुंबई पुलिस ने मंगलवार को ग्रांट थोर्नटन को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में फोरेंसिक ऑडिटर नियुक्त किया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस इस मामले में कथित पेशेवर दुश्मनी, अवसाद और वित्तीय लेनदेन जैसे अनेक पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े | लद्दाख के लोगों के लिए बड़ी राहत, एक साल में बदल गई वहां की तस्वीर, 24 घंटे मिल रही बिजली.

सुशांत के पिता के. के. सिंह ने पटना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमें सुशांत के खाते से बड़ी रकम निकाले जाने का दावा किया गया है।

इन आरोपों के बाद मुंबई पुलिस ने वित्तीय फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम गठित करने का फैसला किया जो पता लगाएगी कि कहीं कोई संदिग्ध लेन-देन तो नहीं हुआ।

यह भी पढ़े | Sushant Singh Rajput Death Case: बीजेपी नेता नारायण राणे का आरोप, कहा- सुशांत सिंह राजपूत का हुआ है मर्डर, महाराष्ट्र सरकार किसी को बचा रही है.

अधिकारी ने कहा, ‘‘इसी दिशा में पुलिस ने मंगलवार को ग्रांट थोर्नटन को मामले में फोरेंसिक ऑडिटर नियुक्त किया है।’’

मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि बिहार पुलिस की प्राथमिकी के अनुसार सुशांत सिंह के खाते से 15 करोड़ रुपये गलत तरह से निकाले गये।

उन्होंने कहा था, ‘‘जांच के दौरान हमें पता चला कि उनके खाते में 18 करोड़ रुपये थे जिसमें से करीब साढ़े चार करोड़ रुपये अब भी खाते में हैं।’’

सिंह ने कहा कि रिया चक्रवर्ती के खाते में सीधे पैसों के हस्तांतरण की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन की जांच के सिलसिले में राजपूत के सीए से पूछताछ की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)