देश की खबरें | सुपर स्पेशलिटी कैंसर संस्थान का लोकार्पण
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 20 अक्टूबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राज्य की राजधानी लखनऊ में एक सुपर स्पेशलिटी कैंसर संस्थान और दो पुलों का लोकार्पण किया।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि डिजिटल माध्यम से हुए इस लोकार्पण कार्यक्रम में लखनऊ से सांसद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली से और मुख्यमंत्री योगी लखनऊ से जुड़े।

यह भी पढ़े | कोरोना के असम में आज 666 नए केस, राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 2,02,073 हुई: 20 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि कोविड—19 महामारी काल का सबसे बड़ा सबक यह है कि हमें अपने यहां स्वास्थ्य सुविधाओं में बहुत सुधार लाना होगा।

उन्होंने कहा कि टाटा ट्रस्ट की मदद से लखनऊ में स्थापित इस कैंसर संस्थान से राज्य में कैंसर के मरीजों को सर्वश्रेष्ठ सुविधा मिलेगी। शुरुआत में इसमें 54 बिस्तर होंगे, जिन्हें बढ़ाकर पहले 750 और फिर 1,250 किया जाएगा।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: RJD नेता तेजस्वी यादव पर भीड़ से फेंकी गई चप्पल, देखें औरंगाबाद रैली का वह विडियो.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य के सर्वांगीण विकास के लिये मुख्यमंत्री योगी द्वारा उठाये जा रहे कदमों की सराहना की।

केन्द्र की तरफ से हर सम्भव मदद का आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि लखनऊ को एक महानगर बनाने के लिये मूलभूत ढांचा विकसित करने की सख्त जरूरत है।

इस मौके पर हुसैनगंज—डीएवी कॉलेज—राजेन्द्र नगर मार्ग और हैदरगंज—मीना बेकरी राजाजीपुरम में दो पुलों का भी लोकार्पण किया गया।

कैंसर संस्थान का निर्माण 77 एकड़ क्षेत्र में किया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत 810 करोड़ रुपये है। इस संस्थान की नींव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रखी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)