जरुरी जानकारी | सुला वाइनयार्ड्स का शेयर पहले दिन आठ प्रतिशत टूटा

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर अग्रणी शराब विनिर्माता कंपनी सुला वाइनयार्ड्स के शेयर की बृहस्पतिवार को सुस्त शुरुआत की। कंपनी के शेयर निर्गम मूल्य 357 रुपये से करीब आठ प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

बीएसई पर कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य 357 रुपये से 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 358 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। दिन के कारोबार में यह 363.40 रुपये के उच्चस्तर तक गया और 328.60 रुपये के निचले स्तर तक आया। अंत में कंपनी का शेयर 7.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 331.15 रुपये पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी के शेयर की शुरुआत 1.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 361 रुपये पर हुई। अंत में यह 7.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 329.90 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी का बाजार मूल्यांकन 2,788.24 करोड़ रुपये है।

मात्रा के लिहाज से बीएसई पर 4.23 लाख शेयरों और एनएसई पर 80.73 लाख शेयरों का कारोबार हुआ।

पिछले हफ्ते कंपनी के निर्गम को 2.33 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी के 960.35 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 340 से 357 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)