देश की खबरें | सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नए सचिवालय भवन का उद्घाटन किया

शिमला, 15 मई हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस नए सचिवालय भवन का सोमवार को उद्घाटन किया। इस पर 43.07 करोड़ रुपये का खर्च आया है।

आठ मंजिला इस आर्म्सडेल बिल्डिंग (तृतीय चरण) में कॉन्फ्रेंस और बैठक हॉल, अधिकारियों के कमरे, भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के शाखा कार्यालयों के अलावा आपदा प्रबंधन इकाई, कमान एवं नियंत्रण केंद्र, आदिवासी विकास कार्यालय होंगे।

इसमें 123 चारपहिया वाहनों तथा 60 दोपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी है।

पुराना सचिवालय एक धरोहर भवन है जहां कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए।

सुक्खू ने एक बयान में कहा कि नया भवन आधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ कदमताल करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने एक बार फिर कहा कि हिमाचल प्रदेश कठिन आर्थिक स्थिति से गुजर रहा है। उन्होंने विश्वास प्रकट किया कि राज्य अगले चार साल में आत्मनिर्भर बन जाएगा जिसके लिए सरकार आर्थिक रूप से विवेकपूर्ण निर्णय ले रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)