एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले, बम विस्फोट में छह पुलिस अधिकारियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वहीं पूर्वी गजनी प्रांत में सड़क किनारे किए गए विस्फोट में जिला पुलिस प्रमुख समेत तीन अन्य पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई।

विदेश की खबरें | अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले, बम विस्फोट में छह पुलिस अधिकारियों की मौत

वहीं पूर्वी गजनी प्रांत में सड़क किनारे किए गए विस्फोट में जिला पुलिस प्रमुख समेत तीन अन्य पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई।

तालिबान ने इन दोनों हमलों की जिम्मेदारी ली है।

यह भी पढ़े | George Floyd: अमेरिकी विश्वविद्यालय ने पीस गार्डन से महात्मा गांधी की प्रतिमा हटाने की आशंका की खारिज.

प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता बहीर अहमदी के मुताबिक कंधार हमले में, आत्मघाती हमलावर ने शाह वली कोट जिले में ट्रक के विस्फोट कर दिया जिसमें 14 लोग - पुलिसकर्मी एवं आम नागरिक दोनों घायल हुए।

अहमदी ने कहा कि जिला मुख्यालय में तैनात गार्ड ने महसूस किया कि ट्रक संदिग्ध है और उसके इमारत तक पहुंचने से पहले ही गोलियां चलानी शुरू कर दी थी।

यह भी पढ़े | दुनियाभर में COVID-19 के आकड़ें 1.17 करोड़ के पार, इस महामारी से 5.43 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

लेकिन गोलीबारी से विस्फोटकों से भरा ट्रक उड़ गया और भयानक विस्फोट से लोग तो हताहत हुए ही और पास की कई इमारतों के साथ-साथ जिला मुख्यालय भी क्षतिग्रस्त हो गया। यहां पुलिस प्रमुख का कार्यालय और जिला प्रसाशनिक विभाग का दफ्तर भी है।

वहीं गजनी के गवर्नर के प्रवक्ता वहीदुल्ला जामजादा ने कहा कि प्रांत में सड़क किनारे हुए विस्फोट में, दयाक जिले के पुलिस प्रमुख हबीबुल्ला के साथ ही उनके दो अंगरक्षकों की मौत हो गई।

इसके अलावा, रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अफगान सैनिकों ने पूर्वी नंगरहार प्रांत में खोग्यानी जिले की सैन्य चौकियों पर मंगलवार को हुए तालिबान के हमलों को रोक दिया था।

बयान में बताया गया कि समूह नेता समेत कम से कम 20 तालिबानी चरमपंथी मारे गए।

तालिबान ने नंगरहार हमले की न तो जिम्मेदारी ली और न ही इसके बारे में कोई बयान जारी किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2020 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).