एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ब्रिटेन में कोविड-19 का ‘स्ट्रेन’ : बीएमसी ने मानक संचालन प्रक्रिया जारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन में कोरोना वायरस का एक नया प्रकार सामने आने के बाद मुंबई के स्थानीय निकाय ने रविवार को ताजा दिशानिर्देश जारी करते हुए ब्रिटेन, यूरोप और मध्य एशिया से आने वाले सभी यात्रियों के लिए 14 दिन का पृथक-वास अनिवार्य कर दिया है।

देश की खबरें | ब्रिटेन में कोविड-19 का ‘स्ट्रेन’ : बीएमसी ने मानक संचालन प्रक्रिया जारी की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 27 दिसंबर ब्रिटेन में कोरोना वायरस का एक नया प्रकार सामने आने के बाद मुंबई के स्थानीय निकाय ने रविवार को ताजा दिशानिर्देश जारी करते हुए ब्रिटेन, यूरोप और मध्य एशिया से आने वाले सभी यात्रियों के लिए 14 दिन का पृथक-वास अनिवार्य कर दिया है।

संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया के तहत यात्रियों को वापसी के बाद सशुल्क संस्थागत पृथक-वास में रखा जाएगा और सातवें दिन उनकी आरटी-पीसीआर जांच की जाएगी जिसका खर्च भी उन्हें ही वहन करना होगा।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने एक बयान में कहा है, ‘‘अगर जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आती है, तो यात्री को संस्थागत पृथक-वास से छुट्टी दे दी जाएगी और उसे घर में अनिवार्य रूप से सात दिन के पृथक-वास में रहना होगा। कुल 14 दिन का पृथक-वास अनिवार्य होगा।’’

दिशा-निर्देश के अनुसार, गृह पृथक-वास का मुहर लगाया जाएगा और यात्रियों से हलफनामा लिया जाएगा कि वे इसका पालन करेंगे।

अगर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो यात्री को तय अस्पताल जैसे ब्रिटेन से आने वालों को सेवेन हिल्स और अन्य देशों से आने वालों को जीटी अस्पताल में भेजा जाएगा।

हालांकि, दूतावासों और अन्य मिशनों में काम करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को संस्थागत पृथक-वास से छूट दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2020 07:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).