कोलंबो, 28 अप्रैल श्रीलंका की संसद ने देश की अर्थव्यवस्था सुधारने के लिए शुक्रवार को तीन अरब डॉलर के अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के राहत पैकेज को मंजूरी दे दी।
कई साल के कुप्रबंधन और कोविड महामारी के बाद श्रीलंका भारी आर्थिक संकट से गुजर रहा है।
श्रीलंका को आर्थिक संकट से निकलने और अन्य विकास भागीदारों से वित्तीय मदद देने के लिए आईएमएफ ने पिछले महीने राहत पैकेज को मंजूरी दी थी। श्रीलंका ने इस संकटकाल में उसकी मदद करने के लिए इस कदम को ‘ऐतिहासिक’ बताते हुए इसका स्वागत किया था।
तीन दिन चर्चा के बाद शुक्रवार को 225 सदस्यों वाली संसद में 120 सदस्यों ने इस समझौते के पक्ष में वोट किया जबकि 25 सदस्यों ने इसका विरोध किया।
राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे ने संसद को बताया कि संसद की मंजूरी जरूरी है क्योंकि उनकी सरकार गंभीर आर्थिक सुधार कार्यक्रम शुरू कर रही है।
वित्त मंत्रालय भी विक्रमसिंघे के पास है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY