खेल की खबरें | कोविड-19 ब्रेक के बाद देश में खेल गतिविधियां शुरू, भवानीपुर एफसी और मोहम्मडन स्पोर्टिंग जीते

कोलकाता, आठ अक्टूबर शहर के फुटबॉल क्लब भवानीपुर एफसी ने गुरुवार को यहां खाली स्टेडियम में खेले गए आईलीग क्वालीफायर के शुरुआती मुकाबले में एफसी बेंगलुरू यूनाईटेड को 2-0 से हराया जिसके साथ देश में कोरोना वायरस के कारण सात महीने के ब्रेक के बाद खेल गतिविधियां दोबारा शुरू हुईं।

दिन के दूसरे मैच में मोहम्मडन स्पोर्टिंग को गढ़वाल एफसी पर 1-0 की जीत के दौरान कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Mid-Season Transfer: CSK के लिए वरदान साबित हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी.

साल्ट लेक स्टेडियम में हुए मैच के दौरान खिलाड़ियों और अधिकारियों को सेनिटेशन टनल से गुजरना पड़ा और उनका तापमान जांचा गया। इसके अलावा मैच से पूर्व सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया गया।

मार्च 14 को इंडियन सुपर लीग फाइनल के बाद यह पहला लाइव मुकाबला खेला गया।

यह भी पढ़े | SRH vs KXIP 22th IPL Match 2020: डेविड वॉर्नर ने जीता टॉस, लिया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला.

पांच टीमों के इस राउंड रोबिन टूर्नामेंट का विजेता दिसंबर में शुरू होने वाले आईलीग टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेगा।

मैच के दौरान प्रत्येक हाफ में पानी के लिए ब्रेक लिए गए और कोविड-19 के दौरान नए नियमों के तहत टीमों के पास पांच स्थानापन्न खिलाड़ियों का विकल्प मौजूद था।

दिन के दूसरे मैच में फुल बैक मुनमुन लुगुन के लंबी दूरी से दागे गए गोल की बदौलत कल्याणी स्टेडियम में जीत दर्ज की। मुनमुन ने मैच के अंतिम मिनट (90+3) में गोल दागा।

इससे पहले मोहम्मडन के विलिस प्लाजा ने दूसरे हाफ में पेनल्टी पर गोल करने का मौका गंवाया जिससे मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था।

भवानीपुर एफसी ने पहले हाफ के इंजरी टाइम के अंतिम मिनट में पंकज मोउला की बदौलत बढ़त बनाई जबकि 60वें मिनट में फिलिप अदजाह ने टीम की ओर से दूसरा गोल दागा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)