नयी दिल्ली, तीन अगस्त प्रसिद्ध भारतीय आध्यात्मिक गुरू अमृतानंदमयी ने रक्षा बंधन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को ‘‘प्रशंसनीय’’ बताया और कहा कि ईश्वर उन्हें और अधिक कार्य करने की शक्ति प्रदान करें।
इसके जवाब में मोदी ने ट्वीट कर कहा कि इस महान देश के लिए काम करना उनके लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है।
उन्होंने कहा, ‘‘आपके और भारत की नारी शक्ति के आशीर्वाद से मुझे ताकत मिलती है। भारत के विकास और उन्नति के लिए वे भी महत्वपूर्ण हैं।’’
इससे पहले, अमृतानंदमयी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि देश आज जहां कोरोना महामारी से लड़ रहा है वहीं सीमा पर पड़ोसी देशों से भी मुकाबला कर रहा है।
यह भी पढ़े | Unlock 3: 5 अगस्त से खुलेंगे जिम और योगा सेंटर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस.
उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी परिस्थितियों में ईश्वर प्रधानमंत्री जी को सही निर्णय लेने, देश की रक्षा करने और दूसरों के प्रति कारुण्य भाव के साथ आगे बढ़ने की शक्ति और आशीष प्रदान करें।’’
उन्होंने कहा कि यह रक्षा बंधन प्रधानमंत्री को सुरक्षा प्रदान करें ताकि उनके माध्यम से सभी देशवासियों की रक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि वो पहले ही प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं। परमात्मा उन्हें राष्ट्रहित में इससे भी अधिक कार्य करने का आशीष व शक्ति प्रदान करें।’’
ब्रजेन्द्र
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY