एजेंसी न्यूज

Noida Road Accident: नोएडा में तेज़ रफ्तार कार का कहर, 2 वर्षीय बच्चे को टक्कर लगने से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले में एक तेज़ रफ्तार कार ने एक महिला और उसके दो वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी। घटना में बच्चे की मौत हो गई।

Noida Road Accident: नोएडा में तेज़ रफ्तार कार का कहर, 2 वर्षीय बच्चे को टक्कर लगने से मौत
Road Accident (Photo Credit: ANI)

नोएडा, एक अप्रैल उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले में एक तेज़ रफ्तार कार ने एक महिला और उसके दो वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी. घटना में बच्चे की मौत हो गई.थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने सोमवार को बताया कि रविवार रात शाहबाज महबूब अपनी पत्नी और बेटे के साथ सड़क पर पैदल जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनकी पत्नी और दो साल के बेटे को टक्कर मार दी.

उन्होंने बताया कि इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो साल के बच्चे की मौत हो गई.उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.वहीं, एक अन्य घटना में, थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के होशियापुर गांव में खेलते समय टेम्पो पर गिरने की वजह से सिर में गंभीर चोट लगने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई.

थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि होशियापुर गांव में रहने वाला जीत दो दिन पहले अपने घर की छत पर खेल रहा था, तभी वह पास खड़े टेम्पो के ऊपर जा गिरा.

उन्होंने बताया कि इस घटना में उसके सिर में गंभीर चोट आई थी.सैनी ने बताया कि बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान रविवार रात को उसकी मौत हो गई.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2024 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).