मैरी एन मेंडोज़ा को अपने संबोधन में अवैध आव्रजन के खिलाफ राष्ट्रपति की लड़ाई को रेखांकित करना था।
मेंडोजा के बेटे की हत्या अमेरिका में गैरकानूनी तरीके से रह रहे एक व्यक्ति ने 2014 में कर दी थी।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अभियान के प्रवक्ता टिम मुर्टाग ने कहा, ‘‘ हमने सम्मेलन में प्रसारित किए जाने वाला उनका वीडियो हटा दिया है और इसे इस सप्ताह प्रसारित नहीं किया जाएगा।’’
मेंडोज़ा ने यहूदी विरोधी संदेश रिट्वीट किए थे, जिस पर विवाद के बाद एक ट्वीट में उन्होंने इसके लिए माफी भी मांग ली थी।
यह भी पढ़े | बांग्लादेश के महान स्वतंत्रता सेनानी सीआर दत्ता का 93 साल की उम्र में निधन.
मामले से जुड़े एक रिपब्लिकन ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर बताया कि विवाद के कारण ही उनका नाम वक्ताओं की सूची से हटाया गया है।
एपी निहारिका शोभना
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY