देश की मौसम विज्ञान एजेंसी ने गर्म हवाओं के अफ्रीका से भूमध्य सागर को पार करने की वजह से उत्पन्न होने वाली भीषण गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की है।
एजेंसी के प्रवक्ता रुबेन डेल कैम्पो ने कहा कि देश के अधिकतर हिस्सों में संबंधित तारीख में तापमान सामान्य से 5-10 डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा।
मध्य-दक्षिण स्पेन में शनिवार को भीषण गर्मी रहेगी और फिर अगले दो दिन में पूर्व की तरफ इसका प्रसार होगा।
स्पेन के केवल उत्तरी अटलांटिक तट क्षेत्र के इस गर्मी से अछूता रहने की उम्मीद है।
पूर्वानुमान में कहा गया है कि शनिवार को सेविले के पास गुआदलक्विर घाटी में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
स्पेन के रिकॉर्ड में सर्वाधिक तापमान का आंकड़ा 49 डिग्री सेल्सियस का है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY