देश की खबरें | मध्यप्रदेश उपचुनाव में सपा उम्मीदवार भाजपा में शामिल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुरैना (मध्यप्रदेश), 28 अक्टूबर मध्यप्रदेश में तीन नवम्बर को 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले मुरैना जिले में समाजवादी पार्टी के एक उम्मीदवार भाजपा में शामिल हो गए।

सपा ने मुरैना में अंबाह विधानसभा सीट से बंसीलाल जाटव को उम्मीदवार बनाया था।

यह भी पढ़े | Covid-19 Vaccine Availability: कोरोना की वैक्सीन कब होगी उपलब्ध के सवाल पर अदार पूनावाला ने दिया ये जवाब.

भाजपा के जिला अध्यक्ष योगेशपाल गुप्ता ने बुधवार को कहा, ‘‘केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की उपस्थिति में मंगलवार की रात वह भाजपा में शामिल हो गए।’’

गुप्ता ने कहा कि उन्होंने अंबाह सीट से भाजपा के उम्मीदवार कमलेश जाटव को समर्थन दिया है और अब वह पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और सूरजपुर जिले जल संरक्षण में अव्वल, केंद्र सरकार देगी अवार्ड.

बंसीलाल जाटव पहले तीन बार भाजपा की टिकट पर अंबाह सीट से निर्वाचित हुए थे लेकिन उपचुनाव में भगवा दल से टिकट नहीं मिलने के बाद हाल में वह सपा में शामिल हो गए थे।

अंबाह से भाजपा के उम्मीदवार कमलेश जाटव कांग्रेस के उन 22 विधायकों में शामिल थे जिन्होंने इस वर्ष मार्च में पार्टी और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव तीन नवम्बर को होगा और मतगणना 10 नवम्बर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)