विदेश की खबरें | दक्षिण कोरियाई नौसेना का गश्ती विमान देश के दक्षिणी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

नौसेना ने एक बयान में कहा कि पी-3सी गश्ती विमान दक्षिण-पूर्वी शहर पोहांग स्थित अपने बेस से दोपहर एक बजकर 43 मिनट पर रवाना हुआ था, लेकिन अज्ञात कारण से यह जमीन पर गिर गया।

बयान में कहा गया है कि नौसेना विमान में सवार चारों लोगों की स्थिति और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। दुर्घटनास्थल पर किसी नागरिक के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।

पोहांग के नामबू पुलिस थाने ने पुष्टि की कि नौसेना का एक गश्ती विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, लेकिन यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया कि इसमें कोई मौत या घायल हुई है या नहीं।

पोहांग स्थित एक आपातकालीन कार्यालय ने बताया कि स्थानीय निवासियों से एक उड़ती हुई वस्तु के गिरने और धमाके की आवाज की सूचना मिलने के बाद मौके पर बचावकर्मियों और दमकल गाड़ियों को भेजा गया था।

'योनहाप' समाचार एजेंसी ने दुर्घटना की तस्वीरें प्रकाशित की हैं जिसमें दमकल कर्मी और पानी का एक ट्रक दुर्घटनास्थल के पास आग बुझाते हुए दिखाई दे रहा हैं। दुर्घटनास्थल पर आग की लपटें उठती दिखाई दे रही थी।

दिसंबर में दक्षिण कोरिया के मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 'जेजू एयर' का एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें सवार 181 लोगों में से दो को छोड़कर सभी की मौत हो गई थी। यह दक्षिण कोरिया के विमानन इतिहास की सबसे घातक दुर्घटनाओं में से एक थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)