विदेश की खबरें | दक्षिण अफ्रीका के नेता मैंगोसुथु बुथेलेजी का निधन
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सन 1994 में जब देश नस्लवादी रंगभेद व्यवस्था से लोकतांत्रिक व्यवस्था में परिवर्तित हुआ था, तब बुथेलेजी ने इंकथा फ्रीडम पार्टी की स्थापना की थी।

उनके परिवार ने बताया कि पीठ दर्द में आराम के लिए की गई चिकित्सकीय प्रक्रिया के विफल रहने पर उन्हें इस साल जुलाई महीने में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

राष्ट्रपति रामाफोसा ने एक बयान में कहा, "लोकतांत्रिक दक्षिण अफ्रीका के पहले गृह मंत्री के रूप में कार्य करने वाले प्रिंस बुथेलेजी का आज शनिवार नौ सितंबर 2023 को तड़के निधन हो गया। दो सप्ताह पहले उनका 95वां जन्मदिन मनाया गया था।"

रामाफोसा के अनुसार उनके निधन पर शोक और अंतिम संस्कार की व्यवस्था से जुड़ी घोषणा जुलु शाही परिवार के साथ परामर्श के बाद की जाएगी।

नेल्सन मंडेला 1994 में जब दक्षिण अफ्रीका के पहले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति बने बुथेलेजी उनकी पहली कैबिनेट का हिस्सा थे।

मंडेला ने बुथेलेजी को गृहमंत्री के रूप में नियुक्त किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)