जोहानिसबर्ग, नौ नवम्बर अफगानिस्तान में मादक पदार्थों के तस्करों के लिए दक्षिण अफ्रीका एक नया बाजार बनकर उभर रहा है।
‘ग्लोबल इनिशिएटिव अगेंस्ट ट्रांसनेशनल ऑर्गनाइज्ड क्राइम’ (जीआई-टीओसी) की ताजा रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
यह भी पढ़े | मिस्र में संसदीय चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण का मतदान समाप्त.
मादक पदार्थ मामलों के विशेषज्ञों के अनुसार स्थानीय तस्करों का कहना है कि ये आयात सामग्री अफगानिस्तान की जगह पाकिस्तान से है।
जीआई-टीओसी में अवैध मादक पदार्थ बाजार मामलों के जानकार जैसन एलिघ ने ‘संडे टाइम्स’ को बताया कि संगठन ने शोध में इस बात पर गौर किया कि किस प्रकार से दक्षिणी और पूर्वी अफ्रीका विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों से प्रभावित हो रहा है।
यह भी पढ़े | America: निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कमला हैरिस को भारतीय के बजाय ‘दक्षिण एशियाई’ कहना पसंद किया.
एलिघ ने कहा, ‘‘ अपने शोध के जरिए हमने अफ्रीका और दक्षिण अफ्रीका में अपूर्ति के नए रास्तों का पता लगाया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ कोमाटिपोर्ट (मोजाम्बे और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुख्य सीमा चौकी) और मोजाम्बिक में (पोर्ट शहर) पेम्बा में मादक पदार्थों की जब्ती से इस नए मार्ग की पुष्टि भी हुई है।’’
जीआई-टीओसी कई देशों का एक संगठन है, जो संगठित अपराधों का विश्लेषण करने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ काम करता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY