नागपुर, 25 अगस्त उत्तरप्रदेश भाजपा के नेता साक्षी महाराज ने मंगलवार को कहा कि सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी को ‘‘खत्म करने के लिए काफी’’ हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत से यहां संघ मुख्यालय में मुलाकात करने के बाद महाराज ने कहा, ‘‘कांग्रेस डूब रही है।’’
भाजपा नेता ने कहा कि यह ‘‘शिष्टाचार दौरा है।’’
संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ‘‘अपने कृत्यों के कारण डूब रही है और हमें कुछ करने की जरूरत नहीं है।’’
यह भी पढ़े | गुजरात के सूरत में भारी बारिश के बाद कई जगहों पर पानी भरा: 25 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने कहा, ‘‘(कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष) सोनिया गांधी और राहुल गांधी कांग्रेस को खत्म करने के लिए काफी हैं और किसी को कुछ करने की जरूरत नहीं है।’’
महाराज ने कहा कि यह ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ है कि देश में विपक्ष नहीं है।
उत्तरप्रदेश की राजनीति पर महाराज ने कहा कि योगी आदित्यनाथ देश के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘अयोध्या में जल्द ही भगवान राम का भव्य मंदिर बनेगा।’’
कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं द्वारा ‘‘पूर्णकालिक और दिखने वाला नेतृत्व’’ की मांग को लेकर लिखे गए पत्र के बाद पार्टी में घमासान मचा हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY