कांग्रेशनल सहयोगियों के अनुसार सरकार अगर पत्रकारों के वीजा का नवीनीकरण नहीं करती अथवा उन्हें लौटने के लिए कुछ वक्त का मोहलत नहीं देती है तो वीओए के कम से कम 16 पत्रकारों को आगामी सप्ताहों में स्वदेश लौटना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि कई पत्रकार चीन और इंडोनेशिया से हैं, और वीओए के साथ काम करने के लिये उन्हें उनके देश में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।
हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के अध्यक्ष इलियट एंगेल ने शुक्रवार को कहा कि वीओए और उसकी अनुषंगिक संस्थाओं को देखने वाली यूएस एजेंसी फॉर ग्लोबल मीडिया ने कांग्रेस के उस अनुरोध की अनदेखी की है जिसमें यह स्पष्ट करने को कहा गया था कि वीजा नवीनीकरण क्यों नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रभावित पत्रकारों को उनकी स्थिति(स्टेटस) का ब्योरा भी नहीं दिया गया है।
कांग्रेस के सहयोगियों के अनुसार अमेरिका में लगभग 80 विदेशी वीओए कर्मचारी हैं, लेकिन 16 के दस्तावेज नवीनीकरण के लिए पहले आने वाले थे।
एंगेल ने विदेश तथा गृह मंत्रालय से ऐसे पत्रकारों को मोहलत देने की अपील की जिनकी वीजा अवधि समाप्त हो चुकी है,ताकि उन्हें जल्दबाजी में देश छोड़ कर जाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़े।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY