विदेश की खबरें | स्लोवेनिया में समलैंगिक जोड़ों के विवाह पर प्रतिबंध असंवैधानिक है: अदालत

संवैधानिक न्यायालय के न्यायाधीशों ने शुक्रवार को दोनों मुद्दों पर बहुमत (6-3) का फैसला सुनाते हुए कहा कि स्लोवेनिया के कानून केवल विपरीत-लिंग के लोगों के बीच विवाह और गोद लेने की अनुमति देते हैं, जो भेदभाव के खिलाफ संवैधानिक कानून का उल्लंघन है।

स्लोवेनियाई प्रेस एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार अदालत द्वारा दिए गए फैसले के अनुसार, समलैंगिक जोड़ों के खिलाफ भेदभाव को ‘‘एक पुरुष और एक महिला के बीच विवाह को न तो पारंपरिक अर्थ के साथ और न ही परिवार की विशेष सुरक्षा के साथ उचित ठहराया जा सकता है।’’

स्लोवेनिया की अदालत का यह फैसला एक उदार राष्ट्रीय सरकार के सत्ता में आने के कुछ ही हफ्तों बाद आया है।

श्रम, परिवार और सामाजिक मामलों के मंत्री लुका मेसेक ने कहा कि अदालत ने सांसदों को मौजूदा कानूनों में संशोधन करने के लिए छह महीने का समय दिया, लेकिन आवश्यक बदलाव एक या दो सप्ताह में ही कर दिये जायेंगे।

मेसेक ने कहा, ‘‘संवैधानिक न्यायालय ने हमें इसे करने का आदेश दिया है, और हम इसे बहुत खुशी के साथ करेंगे।’’

अदालत ने उन दो समलैंगिक जोड़ों की शिकायतों के बाद इस मुद्दे पर फैसला सुनाया जो शादी नहीं कर सके थे या बच्चों को गोद लेने के योग्य नहीं थे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)