नयी दिल्ली, 12 नवंबर वाहन विनिर्माता स्को़डा ऑटो इंडिया अपने सभी मॉडलों की कीमत एक जनवरी से दो प्रतिशत तक बढ़ाएगी। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
स्कोडा ने बयान में कहा कि यह मूल्यवृद्धि आपूर्ति, विनिर्माण और परिचालन लागत बढ़ने के कारण हो रही है।
कंपनी ने कहा कि मूल्यवृद्धि स्कोडा ऑटो इंडिया के वाहनों- स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) कुशक एसयूवी, सेडान स्लाविया सेडान और प्रीमियम एसयूवी कोडियाक की पूरी श्रंखला पर लागू होगी।
इन वाहनों की कीमत 10.89 लाख रुपये से 39.99 लाख रुपये तक है।
आज ही, फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया ने भी वाहनों की कीमत एक जनवरी से दो प्रतिशत तक बढ़ाने की अपनी योजना की घोषणा की है।
इनके अलावा, मारुति सुजुकी, हुंदै मोटर इंडिया, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, होंडा, ऑडी और बीएमडब्ल्यू ने भी अपनी गाड़ियों की कीमत जनवरी से बढ़ाने की अपनी योजनाओं की घोषणा की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY