देश की खबरें | गोवा में विदाई पार्टी के दौरान झड़प, एक घायल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, छह अगस्त गोवा के अंजुना में एक रूसी लड़की की विदाई के लिए आयोजित पार्टी के दौरान दो समूहों में झड़प हो गई जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | दिल्ली में आज COVID-19 के 1,299 नए मामले सामने आए, 15 की मौत : 6 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने कहा कि घायल धनंजय अग्रवाल (19) ने हमला, जान से मारने की धमकी और मोबाइल फोन चुराने का आरोप लगाते हुए अंजुना पुलिस थाने में दो व्यक्तियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है।

आरोपियों की पहचान डिलन (21) और वैलेंटिनो (22) के रूप में की गई है।

यह भी पढ़े | CLAT 2020 Postponed Again: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट को एक बार अनिश्चित काल के लिए किया गया स्थगित.

पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने शनिवार को अंजुना में एक विदाई पार्टी के दौरान कथित तौर पर अग्रवाल पर हमला किया।

उन्होंने कहा कि झगड़ा किस बात पर शुरू हुआ यह अभी ज्ञात नहीं है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गोवा में छुट्टियां मनाने आई एक रूसी युवती की विदाई के लिए पार्टी आयोजित की गई थी।

युवती रविवार को वापस अपने घर चली गई।

अधिकारी ने कहा कि अभी तक इस मामले के संबंध में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)