नूंह (हरियाणा), 10 नवंबर हरियाणा के नूंह जिले में पुलिस ने एटीएम लूट और वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, इन लोगों के पास से चार देशी पिस्तौल भी बरामद की गयी हैं।
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने महाराष्ट्र, असम और गुजरात में कथित तौर पर एटीएम मशीनों को निशाना बनाया और 1.50 करोड़ रुपये की चोरी की।
पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोग नोएडा, रेवाड़ी, गुरुग्राम और नूंह में वाहन चोरी की घटनाओं में भी शामिल थे।
आरोपियों की पहचान साजिद उर्फ काला, वसीम अकरम, माजिद, अहिब, युसूफ और साजिद के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि उन्हें नूंह-तावडू सड़क पर एक धर्मकांटा के पास से पकड़ा गया, जहां वे एक और अपराध करने की योजना बना रहे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY