देश की खबरें | नगालैंड लौटे छह और लोगों में संक्रमण की पुष्टि, कुल मामले 49 हुए
जियो

कोहिमा, दो जून चेन्नई से नगालैंड लौटे छह लोगों में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 49 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एस पी फोम ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कोरोना के पंजाब में 41 नए मरीज पाए गए: 2 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

फोम ने बताया कि संक्रमण के सभी नये मरीज चेन्नई से श्रमिक विशेष ट्रेन से 22 मई को राज्य लौटे लोगों में शामिल हैं ।

ट्रेन से प्रदेश के 1328 लोग वापस आये हैं, जो कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये लागू लॉकडाउन के कारण तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में फंस गये थे ।

यह भी पढ़े | Cyclone Nisarga: चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' से पहले मुंबई के कई इलाकों में तेज बारिश, NDRF की टीम हुई मुस्तैद.

मंत्री ने ट्वीट कर कहा, '‘चेन्नई से लौटे कुल 90 लोगों के नमूनों की जांच की गई, जिनमें से छह लोगों में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुयी है। ये सभी छह मरीज दीमापुर जिले के हैं।'’

देश के अन्य राज्यों से लोगों के नगालैंड लौटने के बाद राज्य में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखने को मिली है।

राज्य में कोविड-19 के मरीजों के लिए निर्दिष्ट विभिन्न अस्पतालों में इन सभी 49 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें से 31 का दीमापुर, 13 का कोहिमा और पांच का तुएनसांग के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)