जरुरी जानकारी | सीतारमण ने एमएसपी के मुद्दे पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया

चेन्नई, छह अक्टूबर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जिन लोगों गेहूं और धान के अलावा किसी अन्य जिंस के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) नहीं दिये, वे अब अब ‘‘अनुचित’’ आशंकाओं को बढ़ावा दे रहे हैं।

उन्होंने नए कृषि कानूनों का पुरजोर बचाव करते हुए कहा कि ये कानून केंद्र सरकार के दायरे में आते हैं और इसमें राज्यों के बीच कृषि व्यापार को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार चुनाव में समय के साथ-साथ बढ़ता गया भारतीय जनता पार्टी का सियासी ग्राफ.

सरकार द्वारा एमएसपी को खत्म करने की आशंकाओं पर उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस पर अटकलबाजी करना और कहना कि यह किसानों की चिंता है, बिल्कुल अनुचित है।’’

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘एमएसपी जारी थी, जारी है और यह जारी रहेगी।’’

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस दुष्कर्म मामले के आरोपियों पर इनाम की घोषणा करने वाले कांग्रेसी नेता निजाम मलिक हुए गिरफ्तार, मामला दर्ज.

उन्होंने कहा कि कुछ अन्य सरकारों ने सिर्फ धान और गेहं पर एमएसपी देने पर ध्यान केंद्रित किया तथा दूसरी फसलों के बारे में चिंता नहीं की।

उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा की सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गेहूं और धान के अलावा दूसरी फसलों के एमएसपी बढ़ाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)