विदेश की खबरें | गायिका लीज़ा मैरी प्रेस्ली का निधन
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लीज़ा मैरी प्रेस्ली की मां प्रिसिला ने उनके निधन की जानकारी दी।

अभिनेत्री प्रिसिला ने एक बयान में कहा, ‘‘ मैं भारी मन से यह दुखद समाचार दे रहीं हूं कि मेरी खूबसूरत बेटी लीज़ा मैरी हमें छोड़कर चली गई हैं। वह बेहद भावुक, मजबूत और प्यारी महिला थीं। ’’

लीज़ा मैरी मशहूर अमेरिकी गायक एल्विस प्रेस्ली की एकलौती संतान थी, जिन्होंने संगीत की दुनिया में अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाया।

लीज़ा मैरी मंगलवार को आयोजित गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह में भी नजर आईं थी। इससे पहले आठ जनवरी को ग्रेस्कलैंड के मेम्फिस में उन्होंने अपने पिता एल्विस की जयंती भी मनायी थी।

एल्विस का निधन अगस्त 1977 में हो गया था, तब लीज़ा बस नौ साल की थीं।

लीज़ा मशहूर गायक माइकल जैक्सन की पूर्व पत्नी थीं। लीज़ा ने चार बार शादी के रिश्ते को मौका दिया। वह कई बार मादक पदार्थों व अपनी शादियों से जुड़ी समस्याओं को लेकर चर्चा में रहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)