देश की खबरें | सिक्किम ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए प्रतिबंधों में ढील दी

गंगटोक, आठ जुलाई सिक्किम सरकार ने राज्य में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बृहस्पतिवार को प्रतिबंधों में और ढील दी।

एक ताजा अधिसूचना में, गृह विभाग ने कहा कि यदि परिवार के एक सदस्य को कोविड टीके की दोनों खुराक मिल गई हैं और परिवार के अन्य सदस्यों को एक खुराक मिल चुकी है, तो उन्हें मेल्ली और रंगपो जांच चौकी से राज्य में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।

अधिसूचना में कहा गया कि हालांकि, सिर्फ एक टीका लगवाने वाले व्यक्तियों को एक वैध आरटीपीसीआर रिपोर्ट ले जानी होगी, जिसके लिए जांच आगमन के 72 घंटों के भीतर की होनी चाहिए।

ताजा छूट की घोषणा ऐसे समय की गई है जब राज्य में कोविड​​​​-19 के काफी मामले आ रहे हैं, जहां संक्रमण दर 20 प्रतिशत से अधिक है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सिक्किम में बृहस्पतिवार को 222 नए मामले सामने आए और एक और मौत हुई।

राज्य में अभी 2,144 उपचाराधीन मरीज हैं।

राज्य में 1,076 नमूनों की जांच करने के बाद इन नए मामलों का पता चला, जिससे संक्रमण दर 20.6 प्रतिशत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)