चंडीगढ़, 19 अक्टूबर कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को केन्द्र पर निशाना साधते हुए नये कृषि कानूनों को संघीय व्यवस्था पर ‘‘क्रूर हमला’’ बताया।
अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में पंजाब के पूर्व मंत्री ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य और सरकार द्वारा खरीद किये जाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है लेकिन वह उनकी एकमात्र सुनिश्चित आय को छीन रही है।
यह भी पढ़े | Madhyra Pradesh: इमरती देवी पर कमलनाथ की टिप्पणी ने पकड़ा तूल, BJP ने मामले की शिकायत महिला आयोग में की.
सिद्धू ने कहा, ‘‘ये काले कानून भारत के संघीय ढांचे पर क्रूर हमला हैं।’’
उन्होंने कहा कि केंद्र राज्य सूची में आने वाले कृषि के मुद्दे पर कानून बनाने की राज्य सरकार लोकतांत्रिक शक्तियों में अतिक्रमण कर रहा है।
यह भी पढ़े | Hathras Case: सीबीआई जांच के चलते किसानों की फसल हुई बर्बाद, सरकार से मांगा मुआवजा.
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘अब वे कृषि को पूंजीपतियों के हाथ में सौंप रहे हैं। वे आएंगे और ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह शासन करेंगे।’’
विधायक ने कहा कि केन्द्र सरकार कृषि क्षेत्र पूंजीपतियों के हवाले इसलिए कर रही है, क्योंकि विनिर्माण और सेवा क्षेत्र घाटे में है। उन्होंने केंद्र की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘वे चाहते हैं कि साठगांठ वाले पूंजीपति राज करें।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY