देश की खबरें | सचिव स्तर पर फेरबदल: राघवेंद्र सिंह संस्कृति सचिव नियुक्त
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 18 सितंबर नौकरशाही में शीर्ष स्तर पर किए गए फेरबदल के तहत पूर्व नौकरशाह राघवेंद्र सिंह को आनंद कुमार के स्थान पर शुक्रवार को संस्कृति सचिव नियुक्त किया गया और कुमार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्मिक मंत्रालय के आदेशानुसार यह फेरबदल किया गया।

यह भी पढ़े | MP Bye-Polls: चुनावों में एक-दूसरे को मात देने के लिए कांग्रेस और बीजेपी को अपनों से ज़्यादा दूसरों पर भरोसा.

सिंह पश्चिम बंगाल कैडर के 1983 बैच के (सेवानिवृत्त) आईएएस अधिकारी हैं और इस समय संग्रहालय एवं सांस्कृतिक स्थल विकास के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

आदेश में कहा गया है कि सिंह को संविधा आधार पर एक साल के लिए संस्कृति मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े | देशद्रोह मामला: सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार विनोद दुआ की गिरफ्तारी पर रोक को अगली सुनवाई 24 सितंबर तक बढ़ाया: 18 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिंह संग्रहालय एवं सांस्कृतिक स्थल विकास के सीईओ पद का प्रभार संभालते रहेंगे।

आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार सिंह एक दिसंबर 2017 से नौ अगस्त 2018 तक संस्कृति सचिव रहे थे।

कुमार केरल कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

उन्हें अजय कुमार के स्थान पर नियुक्त किया गया है, जो इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)