एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में शुभेंदु, अन्य भाजपा विधायकों को संदेशखालि जाने से रोका गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी और पार्टी के कई अन्य विधायकों को संदेशखालि इलाके में जाने से सोमवार दोपहर को रोक दिया।

देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में शुभेंदु, अन्य भाजपा विधायकों को संदेशखालि जाने से रोका गया

कोलकाता, 12 फरवरी पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी और पार्टी के कई अन्य विधायकों को संदेशखालि इलाके में जाने से सोमवार दोपहर को रोक दिया।

पुलिस ने इलाके में आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देते हुए नेताओं को रोका।

इससे पहले, उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखालि में अशांति के मद्देनजर पश्चिम बंगाल विधानसभा में विरोध प्रदर्शन करने पर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी सहित भाजपा के छह विधायकों को सदन से निलंबित कर दिया गया था।

निलंबन के बाद शुभेंदु अधिकारी अन्य भाजपा विधायकों के साथ संदेशखालि के उन स्थानीय लोगों से मिलने के लिए बस में चढ़े, जिन्होंने तृणमूल कांग्रेस के फरार नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘प्राधिकारियों ने निषेधाज्ञा और बशीरहाट के पुलिस अधीक्षक के उस पत्र का हवाला देते हुए हमें बसंती राजमार्ग पर रोक दिया जिसमें दावा किया गया है कि मेरे संदेशखालि जाने से क्षेत्र में कानून और व्यवस्था की समस्या हो सकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह बेतुकी बात है। कानून-व्यवस्था की समस्या का हवाला देकर मुझे संदेशखालि से 65 किलोमीटर दूर कैसे रोका जा सकता है? हम सच्चाई को दबाने की राज्य सरकार की इस कोशिश की निंदा करते हैं।’’

संदेशखालि में महिलाओं ने पिछले दिनों विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि स्थानीय टीएमसी नेता शेख शाहजहां और उनके ‘‘गिरोह’’ ने उनका यौन उत्पीड़न किया तथा उनकी जमीन के बड़े हिस्से पर बलपूर्वक कब्जा कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2024 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).