खेल की खबरें | शुभंकर दूसरे दौर के बाद संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंचे

हॉयलेक (लिवरपूल), 21 जुलाई भारत के शुभंकर शर्मा ने शुक्रवार को अपने  27वें जन्मदिन का जश्न यहां के रॉयल लिवरपूल गोल्फ क्लब पर 151वें ओपन के दूसरे दौर के बाद संयुक्त तीसरे स्थान के साथ बनाया।

शुरुआती दौर में तीन अंडर 68 के स्कोर के साथ संयुक्त सातवें स्थान पर रहने वाले इस शुभंकर ने दूसरे दौर में इवन पार 71 का स्कोर बनाया। 36 होल के खेल के बाद उनका कुल स्कोर तीन अंडर का हैं ।

उन्होंने दूसरे दौर में आठवें होल में बोगी और 17वें होल में डबल बोगी किया जबकि सातवें, 15वें और 18वें होल में बर्डी लगायी।

इससे पहले शुरुआती दौर में कठिन परिस्थितियों के बीच उम्दा प्रदर्शन करते हुए उन्होंने चार बर्डी लगाई और सिर्फ एक बोगी किया ।

वह हालांकि तालिका में शीर्ष पर काबिज ब्रायन हर्मन से सात शॉट पीछे है। हरमन (67-65) का कुल स्कोर 10 अंडर का है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)