विदेश की खबरें | सिएटल में प्रदर्शन क्षेत्र में चली गोली, एक की मौत

पुलिस ने कहा कि शहर के पड़ोस में कैपिटल हिल इलाके में भोर से पहले गोलीबारी हुई।

सिएटल टाइम्स की खबर के मुताबिक हॉर्बरव्यू मेडिकल सेंटर ने कहा कि सुबह करीब सवा तीन बजे एक घायल व्यक्ति को निजी वाहन से अस्पताल लाया गया।

यह भी पढ़े | ईरान ने डोनल्ड ट्रंप की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया, इंटरपोल से मांगी मदद.

खबर में बताया गया कि इसके करीब 15 मिनट बाद सिएटल दमकल विभाग के चिकित्साकर्मी दूसरे व्यक्ति को लेकर आए।

अस्पताल ने कहा कि एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। सिएटल पुलिस ने इस गोलीबारी के बारे में तत्काल कोई और जानकारी जारी नहीं की है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर हमला, 11 की मौत, आतंकियों का बंधक बनाने का प्रयास विफल.

इससे पहले 20 जून को इस क्षेत्र में हुई गोलीबारी की एक अन्य घटना में 19 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि 33 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)