Kabul University Firing: काबुल विश्वविद्यालय में गोलीबारी, पुलिस ने परिसर को घेरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आरियान के अनुसार गोलीबारी अभी जारी है।

काबुल में शक्तिशाली विस्फोट (Photo Credit- Twitter)

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आरियान के अनुसार गोलीबारी अभी जारी है. जनस्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अकमल सामसोर (Akmal Saamsor) ने बताया कि कम से कम छह लोग घायल हुए हैं. अफगान मीडिया ने खबर दी है कि घटना के समय विश्वविद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी चल रही थी और गोलीबारी के वक्त विशिष्ट व्यक्तियों समेत कई लोग प्रदर्शनी में थे. विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जबीउल्ला हैदरी ने स्थानीय टीवी स्टेशन ‘अरियाना’ को बताया कि जब गोलीबारी शुरू हुई तब कक्षाएं भी चल रही थीं. हैदरी (Haidari) के अनुसार गोलीबारी के चलते विश्वविद्यालय के कर्मियों एवं सुरक्षाकर्मियों ने विद्यार्थियों को परिसर से बाहर ले जाना शुरू कर दिया.

सुरक्षाबलों ने विश्वविद्यालय की ओर जाने वाली सड़कें बंद कर दी हैं तथा चिंतित परिवार विश्वविद्यालय में अपने बच्चों से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं. किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. वैसे तालिबान (Taliban) ने एक बयान में कहा कि इस हमले में उसका हाथ नहीं है.

यह भी पढ़े: मुंगेर में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर शिवसेना और कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा.

पिछले साल इस विश्वविद्यालय के गेट पर बम विस्फोट में आठ लोगों की जान चली गई थी. वर्ष 2016 में बंदूकधारियों ने काबुल स्थित अमेरिकी विश्वविद्यालय पर हमला किया था और 13 लोगों को मार डाला था. पिछले ही महीने इस्लामिक स्टेट ने राजधानी के शिया बहुल दश्त-ए-बार्ची के एक शिक्षण केंद्र में आत्मघाती बम हमलावर भेजा था जिसके हमले में 24 विद्यार्थियों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक घायल हुए थे.

एपी

 

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट