देश की खबरें | उफनाते नाले में व्यक्ति बहा,शव बरामद
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, छह अगस्त महाराष्ट्र के बारिश प्रभावित ठाणे जिले में एक व्यक्ति एक उफनाते नाले में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।

जिला अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | दिल्ली में आज COVID-19 के 1,299 नए मामले सामने आए, 15 की मौत : 6 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक अधिकारी ने बताया कि घटना जिले के मीरा-भयंदर टाउनशिप में बुधवार को हुई और व्यक्ति का शव बृहस्पतिवार को बरामद हुआ।

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की प्रमुख अनीता जवनजाले ने बताया कि महाजनवाडी निवासी राकेश हर्षोरा (47) अपने घर से निकल कर अपना दोपहिया वाहन देख रहे थे।

यह भी पढ़े | CLAT 2020 Postponed Again: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट को एक बार अनिश्चित काल के लिए किया गया स्थगित.

उन्होंने बताया कि तभी दुर्घटनावश वह घर के पास के एक उफनते नाले में गिर गए और पानी में बह गए।

उन्होंने बताया कि राकेश के भाई ने पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई।

अधिकारी ने बताया कि तलाश दल ने शव ढूंढ निकाला और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।

गौरतलब है कि ठाणे और निकटवर्ती पालघर जिले में बुधवार को भारी बारिश हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)