खेल की खबरें | शशांक मनोहर ने आईसीसी का चेयरमैन पद छोड़ा, ख्वाजा अंतरिम प्रमुख

दुबई, एक जुलाई शशांक मनोहर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पहले स्वतंत्र चेयरमैन के रूप में कार्यकाल बुधवार को खत्म हो गया जब उन्होंने पद छोड़ दिया।

मनोहर ने नवंबर 2015 में आईसीसी चेयरमैन का पद संभाला था।

यह भी पढ़े | इरफान पठान का बड़ा खुलासा, कहा- मुझे नंबर-3 पर प्रमोट करने का आइडिया सचिन तेंदुलकर का था, ग्रेग चैपल का नहीं.

आईसीसी ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर ने दो साल के दो कार्यकाल के बाद पद छोड़ दिया है। आईसीसी बोर्ड ने आज बैठक की और सहमति जताई कि उप चेयरमैन इमरान ख्वाजा उत्तराधिकारी के चयन तक चेयरमैन की जिम्मेदारी निभाएंगे।’’

आईसीसी के नियमों के अनुसार मनोहर दो और साल के लिए अपने पद पर रह सकते थे क्योंकि अधिकतम तीन कार्यकाल की स्वीकृति है।

यह भी पढ़े | UVA Premier League T20 2020 Sri Lanka Schedule: आज से श्रीलंका में शुरू हुई UVA T20 प्रीमियर लीग, यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल.

पेशे से वकील 62 साल के मनोहर इससे पहले 2008 से 2011 तक भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष भी रहे।

आईसीसी बोर्ड के अगले हफ्ते तक अगले अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को स्वीकृति देने की उम्मीद है।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी ने मनोहर को ‘‘उनकी नेतृत्व क्षमता और आईसीसी चेयरमैन के रूप में उन्होंने खेल के लिए जो भी किया’’ उसके लिए धन्यवाद दिया।

दूसरी तरफ ख्वाजा ने कहा कि बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष मनोहर खेल को बेहतर स्थिति में छोड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कोई शक नहीं कि शशांक ने खेल के लिए जो किया उसके लिए क्रिकेट उनका आभारी है। उन्हें आईसीसी और क्रिकेट जिस स्थिति में मिला था उन्होंने इसे उससे बेहतर बनाकर छोड़ा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)