शारजाह, एक सितंबर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के आयोजन स्थलों में शामिल शारजाह क्रिकेट स्टेडियम इस लुभावने टी20 टूर्नामेंट की सफल मेजबानी के लिए काफी तैयारी कर रहा है।
मंगलवार जो जारी मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार स्टैंड के ऊपर नई कृत्रिम छत बनाई गई है और रॉयल सूइट और वीआईपी हॉस्पिटैलिटी बॉक्स को अपग्रेड किया गया है।
यह भी पढ़े | IPL 2020: शुरुआती 13 सदस्यों के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के सभी सदस्य कोविड-19 निगेटिव.
विज्ञप्ति के अनुसार कमेंटेटर बॉक्स में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल के कड़े नियमों का पालन किया जाएगा और कोविड-19 से जुड़े नियमों के तहत खिलाड़ियों के पैवेलियन और अभ्यास सुविधाओं को कीटाणुमुक्त रखने के लिए विशेष सावधानी बरती जाएगी।
मौजूदा नवीनीकरण पर शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में उपाध्यक्ष वलीद बुखातिर ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों से लेकर सहयोगी स्टाफ और फ्रेंचाइजी मालिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम प्रत्येक संभव एहतियात बरत रहे हैं और हमारा मुख्य लक्ष्य यह है कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान जैविक रूप से सुरक्षित माहौल बना रहे।’’
यह भी पढ़े | IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी सहित सपोर्ट स्टाफ कोरोना निगेटिव, एक और टेस्ट से होगा गुजरना.
बयान के अनुसार स्टेडियम में क्रिकेट संग्रहालय बनाने की योजना पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
इस साल आईपीएल 19 सितंबर से शुरू होगा और इसका आयोजन शारजाह के अलावा दुबई और अबु धाबी में किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY