नयी दिल्ली, 27 जून अडाणी समूह के नियंत्रण वाली मीडिया कंपनी एनडीटीवी के शेयरधारकों ने कंपनी में नए निदेशकों की नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
गत दिसंबर में एनडीटीवी का अधिग्रहण करने के बाद अडाणी समूह ने इसके निदेशक मंडल में संजय पुगलिया एवं सेंथिल एस चेंगल्वरयन को निदेशक नियुक्त करने के साथ यू के सिन्हा एवं दीपाली बी गोयनका को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया था।
कंपनी के शेयरधारकों ने इनकी नियुक्ति संबंधी प्रस्तावों को ई-मतदान के जरिये स्वीकृति दे दी। कंपनी ने शेयर बाजारों को इस मतदान के नतीजों की सूचना दी है।
ई-मतदान की यह प्रक्रिया 27 मई को शुरू हुई थी और 25 जून को यह समाप्त हो गई।
इस बीच एनडीटीवी के निदेशक मंडल ने पूर्व नौकरशाह दिनेश कुमार मित्तल को अतिरिक्त निदेशक नियुक्त करने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। पूर्व आईएएस अधिकारी मित्तल वित्तीय सेवा विभाग में सचिव रह चुके हैं।
प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY