देश की खबरें | शरद पवार ने गोवा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, तीन नवंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने गोवा की अपनी यात्रा के दौरान कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख गिरीश चोडनकर और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष दिगंबर कामत से मुलाकात की।

चोडनकर ने सोमवार को पवार से मुलाकात के बाद 2022 में होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव से पूर्व राकांपा के साथ गठबंधन की अटकलों को खारिज कर दिया।

यह भी पढ़े | असम: गुवाहाटी छात्र संघ के सदस्यों ने राज्य सरकार के खिलाफ सब्जी की कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध किया: 3 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कांग्रेस नेता ने कहा, ''यह शिष्टाचार मुलाकात थी। हमने बैठक के दौरान राजनीति पर चर्चा नहीं की।''

गोवा के एक होटल में हुई इस बैठक में पवार के साथ उनकी बेटी तथा लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले भी थी।

यह भी पढ़े | Gujarat Bypolls 2020: वडोदरा के करजन विधानसभा से BJP प्रत्याशी अक्षय पटेल पर पैसे देकर वोट खरीदने का आरोप, EC ने शुरू की जांच.

पिछले सप्ताह राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने गोवा में कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन की बात से इनकार कर दिया था।

पटेल ने कहा था कि राकांपा गोवा में अगले चुनाव में समान विचारधारा वाले दलों के साथ सरकार बनाने की स्थिति में होगी और कांग्रेस तथा भाजपा का विकल्प प्रदान करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)