देश की खबरें | शाह शुक्रवार को रुप्रदप्रयाग में करेंगे जन संपर्क अभियान

नयी दिल्ली, 27 जनवरी भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में घर-घर प्रचार अभियान करेंगे और पूर्व सैनिकों, महिला समूहों और अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के साथ अलग-अलग संवाद करेंगे।

भाजपा के केंद्रीय मीडिया विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इसके मुताबिक शाह पूर्वाह्न करीब 11 बजे रूद्रप्रयाग पहुंचने के बाद सबसे पहले बाबा रूद्रनाथ मंदिर में पूजा करेंगे और उसके बाद स्थानीय मुख्य बाजार में घर-घर संपर्क अभियान करेंगे।

शाह जिला मुख्यालय में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद करेंगे।

इसके बाद वह महिला समूह बैठक और अनुसूचित जाति समाज की बैठक को भी संबोधित करेंगे।

उत्तराखंड की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक ही चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)